राज्य
08-Feb-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। संत शिरोमणी रविदास महाराज की जयन्ती पर महापौर श्रीमती मालती राय के मुख्य आतिथ्य में जयन्ती महोत्सव एवं सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। महापौर श्रीमती मालती राय के मुख्य आतिथ्य में रविवार को हिन्दी भवन में संत शिरोमणी रविदास महाराज की 649वी जयन्ती महोत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में महापौर श्रीमती राय ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। महापौर श्रीमती राय ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों में अपना विशिष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित भी किया। हरि प्रसाद पाल / 08 फरवरी, 2026