राज्य
भोपाल(ईएमएस)। महापौर श्रीमती मालती राय ने रविवार को जोन क्र. 06 के अंतर्गत वार्ड क्र. 51 के शाहपुरा बी-सेक्टर स्थित अटल पार्क में नवनिर्मित अटल भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद एवं जोन अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता रघुवंशी, जोन अध्यक्ष बाबूलाल यादव, पार्षद अरविन्द वर्मा, पूर्व निगम परिषद अध्यक्ष डॉ.सुरजीत सिंह चैहान के अलावा राहुल कोठारी, भगवत रघुवंशी, योगेश परमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे। हरि प्रसाद पाल / 08 फरवरी, 2026