क्षेत्रीय
08-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) कुएं में एक नाबालिग के शव पड़े होने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। घटना खजराना थाना क्षेत्र के स्टार चौराहे के पास एक मैदान के नजदीक बने कुएं की है। जहां एक शव पड़े होने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार शव की पहचान थाना क्षेत्र से लापता 14 वर्षीय नाबालिग समीर पिता धर्मेंद्र के रूप में हुई है वह शनिवार शाम से लापता था। परिवार के लोगों ने रात में थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से परिजन और पुलिस उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस के अनुसार शनिवार को ही समीर का इलाके में रहने वाले कुछ नाबालिगों से विवाद भी हुआ था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर इस एंगल से भी जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 08 फरवरी 2026