कुछ ही पलों में संदीपा की भाव-भंगिमाएं यह संकेत देती हैं कि उनका किरदार कहानी में भावनात्मक गहराई रखता है, जो धीरे-धीरे सामने आएगा। संजय लीला भंसाली जैसे प्रतिष्ठित फिल्ममेकर के प्रोडक्शन का हिस्सा बनना संदीपा धर के करियर का एक अहम पड़ाव है। हालांकि अपने अब तक के सफ़र में वह ऐसे किरदार चुनती रही हैं, जो उन्हें एक कलाकार के रूप में आगे बढ़ने का मौका देते हैं। इसी कड़ी में दो दीवाने सहर में से उनका जुड़ाव कंटेंट-ड्रिवन और लेयर्ड सिनेमा की ओर उनके सोच-समझकर किए गए कदम को दर्शाता है। हालांकि उनके किरदार से जुड़ी जानकारी फिलहाल गोपनीय रखी गई है, लेकिन ट्रेलर यह जरूर संकेत देता है कि इस फिल्म में संदीपा को एक फ्रेश, कॉन्फिडेंट और खूबसूरत अंदाज़ में देखा जाएगा। उनकी सधी हुई मौजूदगी यह भरोसा दिलाती है कि पर्दे पर उनका असर धीरे-धीरे खुलकर सामने आएगा। सुदामा/ईएमएस 09 फरवरी 2026