कोरबा (ईएमएस) दिल्ली में आयोजित 5वीं इंडिया इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग कप 2026 में कोरबा जिले से युवा अभिषेक खांडेकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीतकर देश व राज्य सहित कोरबा नगर का नाम रोशन किया है। उक्त खिलाड़ी ने 94 किग्रा भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर के मजबूत खिलाड़ी का सामना किया, इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कई राज्य और देश के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिससे यह उपलब्धि और भी महत्वपूर्ण बन जाती है। अभिषेक की सफलता वर्षों की कड़ी मेहनत अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल भारत बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य और कोरबा जिले का के नाम रोशन हुआ है। खिलाड़ी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच परिवारजनों और शुभचिंतकों को देते हुए आशा व्यक्त करी कि उनकी उपलब्धि युवाओं को किक कबॉक्सिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ाने व राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित करेगी।