राज्य
09-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। नई दिल्ली (ईएमएस)। जनकपुरी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कमल ध्यानी के लिए न्याय की मांग करते हुए विशाल कैंडल मार्च निकाला। दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाही के खिलाफ यह प्रदर्शन कैलाशपुरी चौक से कमल के घर तक दो किलोमीटर चला। सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने कमल को न्याय दो के नारे लगाए। पुलिस सुरक्षा में हुए इस मार्च में सरकारी तंत्र की उदासीनता पर सवाल उठाए गए, जबकि मृतक का परिवार अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार गया था। कैंडल मार्च कैलाशपुरी चौक से मंगलवाजार होते हुए रामगोपाल बाजार और फिर कमल के घर तक निकाला गया। करीब दो किलोमीटर के इस मार्च में न केवल कमल के करीबी, बल्कि सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए. जो कमल को जानते भी नहीं थे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/09/फरवरी/2026