झाँसी (ईएमएस ) बुंदेलखंड का ड्रीम प्रोजेक्ट डिफेंस कॉरिडोर जो कि केंद्र की मोदी सरकार ने बुंदेलखंड को नई पहचान देने के लिए सन 2018 में बुंदेलखंड को एक नई सौगात दी थी। इसकी पहली कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड में अगले माह से उत्पादन शुरू होने की संभावना बन गई है। कंपनी की बिल्डिंग लगभग बन चुकी है और यहां मशीनों को फिट करने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस कंपनी में लगभग 200 ट्रेड कर्मचारी सीधे तौर पर काम करेंगे जबकि इनडायरेक्ट रूप से इस क्षेत्र के लगभग 2000 युवाओं को रोजगार भी मिल सकेगा। फिलहाल प्रधानमंत्री कार्यालय व रक्षा मंत्रालय से लोकार्पण की तारीख की प्रतीक्षा की जा रही है। यह डिफेन्स कॉरिडोर झांसी तथा गरौठा तहसील के ऐरच के आसपास लगभग 1000 हेक्टेयर जमीन पर विकसित किया जा रहा है यहां पर बनने वाली फैक्ट्री के लिए जमीनों के आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। 15 से अधिक इकाइयों को जमीन आवंटित की जा चुकी है। इसमें भारत डायनामिक्स लिमिटेड कंपनी का भवन निर्माण लगभग पूरा हो गया है 130 करोड़ की लागत से 455 एकड़ जमीन पर बनी इस बिल्डिंग में काम बहुत तेजी से चल रहा है सूत्रों द्वारा बताया गया है कि इस कंपनी में 200 लोगों को रोजगार दिया जाएगा जिनकी भरती सरकार द्वारा की जाएगी। जब कंपनी काम करने लगेगी तो अब अप्रत्यक्ष रूप से 2000 युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे खुल जाएंगे मार्च माह में कंपनी में मिसाइल के पार्ट्स बनाने का काम शुरू होने की संभावना है। भारत डायनामिक्स लिमिटेड कंपनी हैदराबाद में है जहां मिसाइल और गोला बारूद बनाया जाता है। झांसी की कंपनी को चलाने के लिए हैदराबाद से 45 कर्मचारियों का ट्रेंड स्टाफ भेजा जा रहा है यह कर्मचारी नए स्टाफ को भी प्रशिक्षण देंगे। इस बारे में और अधिक जानकारी देते हुए अरुण कुमार उप महाप्रबंधक भारत डायनामिक्स लिमिटेड ने बताया कि भारत डायनामिक्स लिमिटेड में 200 प्रशिक्षित कर्मचारी काम करेंगे। लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय और रक्षा मंत्रालय से अभी तारीख नहीं मिल पाई है। लेकिन मार्च में लोकार्पण होने की पूरी संभावना है। जिसके बाद यहां उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा।शरद शिवहरे /ईएमएस /9फरवरी