- वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा ज्यादा फायदा मुंबई (ईएमएस)। हाल ही में रिजर्व बैंक की ब्याज दरों में कमी के बाद पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) दरों को अपडेट किया है। बैंक अब 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी सुविधा देता है। ब्याज दरें फिलहाल 3 फीसदी से शुरू होकर 7.2 फीसदी तक हैं। लंबी अवधि के निवेश के लिए 5 साल वाली एफडी उपयुक्त मानी जा रही है। आम नागरिकों को 6.10 फीसदी की दर पर 2 लाख निवेश करने पर मैच्योरिटी पर 2,70,701 रुपए मिलेंगे। यानी 70,701 रुपए का मुनाफा। 60 साल और उससे ऊपर की उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों को 6.60 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी। इसके तहत 2 लाख रुपए की राशि 5 साल बाद 2,77,445 रुपए तक बढ़ जाएगी, जो 77,445 रुपए का शुद्ध मुनाफा है। 390 दिन वाली स्पेशल एफडी में अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.20 फीसदी तक का रिटर्न मिलता है। सतीश मोरे/09फरवरी ---