नई दिल्ली (ईएमएस)। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी पर्पल फाइनेंस ने हाल ही में हुई निदेशक मंडल की बैठक में 1.26 करोड़ इक्विटी वारंट जारी करने का निर्णय लिया। प्रत्येक वारंट की कीमत 55 रुपये रखी गई है, जिससे कंपनी को कुल 69.30 करोड़ रुपये जुटाने की संभावना है। यह प्रक्रिया नियामकीय अनुमोदन पर निर्भर करेगी। कंपनी ने कहा कि मौजूदा और नए निवेशकों की भागीदारी उसके कारोबारी मॉडल, प्रशासनिक ढांचे और दीर्घकालिक वृद्धि रणनीति में भरोसा दर्शाती है। इक्विटी वारंट निवेशक को भविष्य में तय कीमत पर कंपनी के शेयर खरीदने का अधिकार देता है। यानी 55 रुपये में खरीदा गया वारंट भविष्य में इसी कीमत पर शेयर लेने का अवसर देता है, चाहे बाजार भाव बढ़ जाए। कंपनी का उद्देश्य अपने विस्तार और पूंजी आधार को मजबूत करना है। सतीश मोरे/09फरवरी ---