सागर (ईएमएस)।कलेक्टर श्री संदीप जी आर द्वारा पूर्व में तापमान में गिरावट होने से संस्थाओं में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए सागर जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय / आई.सी.एस.ई./सी.बी.एस.ई./ अनुदान प्राप्त एवं अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं प्रातः 9.30 बजे से पूर्व संचालित नहीं किये जाने संबंधी आदेश जारी किया गया था।वर्तमान में शीत ऋतु का प्रभाव कम होने एवं तापमान सामान्य हो जाने से उपरोक्त आदेश को निरस्त करते हुए 10 फरवरी 2026 से विद्यालय पूर्ववत समय पर शाला संचालित कर सकेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। निखिल सोधिया/ईएमएस/09/02/2026