क्षेत्रीय
09-Feb-2026
...


कोडरमा(ईएमएस)।झुमरीतिलैया शहर में हैरान करने वाली एक घटना सामने आई है। टेलीफोन एक्सचेंज के बगल वाली गली में एक बुजुर्ग से फर्जी पुलिस बनकर आए दो लोगों ने करीब डेढ़ लाख रुपये का सोने का अंगूठी उड़ा लिया और इसके बाद चलते बने।दोनों ने घटना को अंजाम देने के लिए बुजुर्ग को पूरी तरह झांसे में ले लिया था। घटना की जानकारी देते हुए सेवानिवृत्त रेल कर्मी बद्री नारायण प्रसाद ने बताया कि सोमवार दोपहर को वे नगर पालिका का होल्डिंग टैक्स जमा करने गए थे। टैक्स जमा कर जब वे टेलीफोन एक्सचेंज के बगल वाली गली में स्थित घर में जाने के लिए प्रवेश किए तो इसी बीच एक बाइक पर सवार दो लोग आए और मुझे रोका।दोनों पुलिस की वर्दी में नहीं थे, पर कहा कि हम पुलिस वाले हैं।आज कल दिन खराब चल रहा है।शहर में बहुत छिना झपटी हो रहा है। ऐसे में आप सोने का अंगूठी क्यों पहने हुए हैं। दोनों के पास पिस्टल भी था।उन्होंने कहा कि हम रेड में निकले हैं अपना अंगूठी खोल लीजिए बहुत घटना हो रही है। इस पर मैंने कहा कि हम बहुत दिन से अंगूठी पहने हैं, हार्ड है हम घर जाकर निकाल लेंगे। इस पर एक व्यक्ति ने कहा कि नहीं लाइए हम खोल देते हैं और जबरदस्ती अंगूठी निकाल लिया और एक कागज में लपेटते हुए कहा कि आपका अंगूठी बैग में डाल दिए हैं। घर जाकर जब बैग में देखा तो कागज में सोने जैसा नकली आभूषण रखा हुआ था।बुजुर्ग के अनुसार घटना दोपहर करीब 12:45 बजे हुई। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर तिलैया पुलिस मामले की जांच कर रही है। कर्मवीर सिंह/09फरवरी/26