क्षेत्रीय
09-Feb-2026
...


- कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा के छात्र-छात्राओं को दिया प्रेरणादायक संदेश सागर (ईएमएस)। माध्यमिक शिक्षा मंडल की आगामी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर कलेक्टर संदीप जी आर ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए संदेश दिया। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे परीक्षा को किसी डर या तनाव के रूप में न देखें, बल्कि इसे आत्मविश्वास और शांति के साथ सामना करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा में बिना किसी डर और तनाव के प्रश्नों के उत्तर दें, परीक्षा जीवन का केवल एक पड़ाव है, मंजिल नहीं, अपनी पूरी तैयारी और मेहनत पर भरोसा रखें, सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और शांत मन से पेपर हल करें।कलेक्टर संदीप जी आर ने कहा कि छात्र अपने मनोबल को ऊंचा रखें, समय प्रबंधन पर ध्यान दें और परीक्षा को एक सकारात्मक अवसर के रूप में लें। कलेक्टर ने प्राचार्यों और शिक्षकों से भी अनुरोध किया कि वे विद्यार्थियों को तनावमुक्त रखने और उनका उत्साह बढ़ाने में सक्रिय सहयोग करें। कलेक्टरने सभी बोर्ड परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा आपकी मेहनत और लगन अवश्य रंग लाएगी। परीक्षा के दौरान स्वस्थ रहें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। आप सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। निखिल सोधिया/ईएमएस/09/02/2026