09-Feb-2026
...


- द्वार सभा के साथ राष्ट्रीय व्यापी आंदोलन का आगाज जबलपुर (ईएमएस)। ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन के चार लेबर कोड के खिलाफ चार दिवसीय राष्ट्रव्यापी आंदोलन का सोमवार को आमसभा के साथ आगाज हुआ| इस दौरान हुंकार भरी गई कि चार लेबर कोड को निरस्त किया जाए, ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल की जाए और रिक्त पदों में भर्ती के साथ डिफेंस सेक्टर के निगमीकरण को निरस्त किया जाए, साथ ही अनुकंपा नियुक्ति 100 फीसदी सुनिश्चित की जाए| आंदोलन के पहले दिन द्वार सभा आयोजित की गई| 10 फरवरी मंगलवार को काला बेच लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा वहीं बुधवार 11 फरवरी को निर्माणी के ड्यूटी के समय सभी कर्मचारियों को जागरूकता अभियान लाया जाएगा, वहीं 12 फरवरी गुरुवार को सभी साथी एक घंटा विलंब से उपस्थिति दर्ज कराकर मांगों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करेंगे| आंदोलन के पहले चरण में सोमवार को जीसीएफ के विद्यानगर गेट पर सुबह 7:30 बजे से द्वार सभा में मुख्य वक्ता राजा पांडे अमित चंदेल विवेक शुक्ला एवं देवेंद्र प्रताप द्वारा निर्माणी की समस्याओं एवं निदान पर जोर दिया गया वहीं अमित चंदेल द्वारा लेबर कोड की विसंगतियों के बारे में मंच से चर्चा की गई| कर्मचारियों द्वारा एक फेडरेशन द्वारा लेबर कोड के समर्थन देने को लेकर नाराजगी दर्ज कराई गई, कहा गया कि यह कर्मचारियों के आंदोलन को कमजोर करने की साजिश है मगर मजदूर संघ हथोड़ा के अध्यक्ष विनय गुप्ता द्वारा कहा गया की ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन कर्मचारियों के हितों में सदैव अग्रणी रहा और रहेगा कार्यक्रम में सचिव जेसीएम काउंसिल उत्तम विश्वास सैकत बनर्जी कृष्ण कुमार शर्मा कार्य समिति सदस्य बीरबल सिंह आशीष विश्वकर्मा पार्थ ओझा राहुल गुप्ता रितेश बेन राजेश भारती सहित भिमराज मीणा सुनील सिंह मुकेश साहू जितेंद्र मेहर सोनू पापाचंद सुदित विजय चौहान रविकांत आदि यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे| सुनील साहू / मोनिका / 09 फरवरी 2026