09-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। पाटन थाने की नुनसर चौकी पुलिस ने एक बुलेरो वाहन में ढोकर ले जाई जा रही अवैध शराब ग्राम मनगुड़िया रोड पर जब्त की है। पुलिस ने इस वाहन से 260 पाव देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त बुलेरो वाहन को जब्त कर लिया है। पाटन पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मनगुड़िया रोड में बुलेरो वाहन क्रमांक एमपी 20 सीके 0227 के में शराब का परिवहन कर रहे ग्राम बेनीखेड़ी पाटन निवासी 50 वर्षीय बुलेरो चालक संदीप झारिया को गिरफ्तार कर उसके पास से 260 पाव देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त महिन्द्रा बुलेरो कार जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। बताया गया है कि भगवती मानव संगठन द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी, उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। सुनील साहू / मोनिका / 09 फरवरी 2026