मुरैना ( ईएमएस ) जिले के जौरा विकासखंड की ग्राम पंचायत अहरौली में माता मंदिर में गुंबद निर्माण के लिए पुरानी छत तोड़ी जा रही थी। आज इसी दौरान छत की पटिया अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में आने से तीन बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चियां और एक दंपती घायल हो गए। हादसा उस समय गांव के सतीश गौड अपनी पत्नी पृथ्वी गौड के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आए थे। उन्होंने प्रसाद वितरण के लिए कुछ कन्याओं को भी मंदिर के भीतर बुलाया था। इसी दौरान पुरानी छत की पटिया गिर गई और नीचे बैठी बच्चियां मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर घायलों और मृतकों को बाहर निकाला। सूचना पर एसडीएम जौरा शुभम शर्मा, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को कैलारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक बच्चियों में वैष्णवी सिकरवार (11 वर्ष), पुत्री जीतू सिकरवार छाया गोस्वामी (7 वर्ष), पुत्री अशोक गोस्वामी करिश्मा गोस्वामी (9 वर्ष), पुत्री अशोक गोस्वामी शामिल है| वहीं गुंजन (12 वर्ष), पुत्री योगेंद्र सिंह परी (8 वर्ष), पुत्री योगेंद्र सिंह विद्या (6 वर्ष), पुत्री योगेंद्र सिंह (तीनों निवासी – ग्राम अहरौली) और घायल दंपती सतीश गौड पृथ्वी गौड है