-प्रदेश में सबसे कम तापमान ताबो में माइनस 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया शिमला,(ईएमएस)। रोहतांग, शिंकुला व बारालाचा में सोमवार को हल्का हिमपात हुआ। धर्मशाला व शिमला समेकत अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाए रहे। एक बार फिर से ठंड बढ़ गई। मंडी व बिलासपुर में सुबह कोहरा छाया रहा। मंडी में दृष्यता 150 मीटर रही। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को प्रदेश के सात जिलों चंबा, लाहुल स्पीति, किन्नौर, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला में आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात व निचले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। 11 फरवरी से मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट धर्मशाला व भुंतर में चार डिग्री, शिमला, मंडी, मनाली और कांगड़ा में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विभाग के मुताबिक ऊना समेत अन्य स्थानों पर दो से तीन डिग्री की गिरावट व न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे कम तापमान ताबो में माइनस9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा तापमान ऊना में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में नौ स्थानों का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। अटल टनल के नार्थ और साउथ पोर्टल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फ की चादर बिछ गई। सुबह लाहुल की मयाड़ घाटी सहित पट्टन, गाहर व चंद्रा घाटी के सभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ के फाहे गिरे। शिंकुला में हल्के हिमपात के बीच मनाली-जंस्कार घाटी में फोर व्हील वाहनों की आवाजाही सुचारू रही। लाहुल के किसान ज्ञालसन, टशी पलजोर व दीपक ने कहा कि घाटी में बादल छाए रहे। मनाली घाटी में भी बादल छाए रहने से हिमपात की उम्मीद जगी है। सिराज/ईएमएस 10फरवरी26