10-Feb-2026
...


कांकेर(ईएमएस)। शहर के मिनी स्टेडियम का कायाकल्प कार्य जारी है, लेकिन स्टेडियम परिसर का बाथरूम पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि बाथरूम का निचला स्लैब पूरी तरह उखड़ चुका है और संरचना काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने से इसकी स्थिति और खराब हो गई है। इस हालात में बाथरूम किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकता है। लोगों ने संबंधित विभाग से इसे गंभीरता से लेते हुए पुराने ढांचे को हटाकर नए सिरे से बाथरूम निर्माण कराने की मांग की है, ताकि खिलाड़ियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।