गरुड दल ने किया सील, जब्त की विदेशी शराब जबलपुर (ईएमएस)। जिला प्रशासन द्वारा गठित गरुड़ दल ने दीनदयाल चौक बस स्टैंड स्थित बड़कुल रेस्टोरेंट, बिट्टू दा ढाबा एवं मदिरा बार का आकस्मिक निरीक्षण किया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुंडेश्वर धाम प्रगति गनवीर के नेतृत्व में किये गए निरीक्षण में तहसीलदार वीर बहादुर सिंह धुर्वे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद धुर्वे, आबकारी निरीक्षक अंकित जैन के अलावा माढ़ोताल थाने का पुलिस बल शामिल था। निरीक्षण के दौरान जहां बड़कुल रेस्टोरेंट एवं बिट्टू के ढाबे में बिना ग्लब्स के किचन में खाना बनाने एवं साफ सफाई का अभाव होने के कारण 5-5 हजार का और कुल 10 हजार रुपये का अर्थदंड नगर निगम की टीम द्वारा वसूल किया गया वहीं रेस्टोरेंट के किचन से पनीर, पापड़ आदि के सैंपल लिए गए जन्हें परीक्षण के लिये लैब भेजा जा रहा है। इधर दूसरी ओर दल ने बिट्टू दा ढाबे के ऊपर संचालित मदिरा बार एवं पब में बिना लाइसेंस एवं सक्षम अनुमति के बिना संचालित बार को सील कर विदेशी एल्कोहल जब्त कर उसे आबकारी विभाग के सुपर्द किया गया। इधर सालाना टर्नओवर 40 लाख होने के बाद भीं मदिरा बार के पास एफएसएसएआई का लाइसेंस नहीं था लिहाजा कार्यवाही की गई।