क्षेत्रीय
10-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर के घंटाघर क्षेत्र में मंगलवार को पूर्वान्ह नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (एनईयूआई), जबलपुर के नेतृत्व में एमपीपीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों द्वारा अपनी न्यायोचित मांगों के समर्थन में एक शांतिपूर्ण ज्ञापन-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की लंबित भर्तियों के शीघ्र निराकरण, चयन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता, मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार अंकों के सार्वजनिक प्रकाशन, वेटिंग लिस्ट जारी कर रिक्त पदों को भरने तथा 87:13 अनुपात के अंतर्गत रोके गए पदों पर स्पष्ट एवं अंतिम निर्णय लेने की मांग उठाई।अभ्यर्थियों का कहना था कि वर्षों से लंबित प्रक्रियाओं के कारण हजारों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब से आयु सीमा पार करने की समस्या भी उत्पन्न हो रही है, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को अवसर से वंचित होना पड़ रहा है। प्रदर्शन के उपरांत संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई। एनईयूआई के जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, अविनाश गोस्वामी, विपिन विश्वकर्मा, धीरज शर्मा, आदित्य साहू, अश्विनी गुप्ता, रचित नामदेव, पंकज ठाकरे, अनीकेत रजक, मनीष क्षितिज, गणवीर, साहिल लोढ़ी, अभिषेक दुबे, देव कुमार , श्रीयांश, ज़ैद, इरफ़ान उपस्थित रहे। अजय पाठक / मोनिका / 10 फरवरी 2026/ 2.50