जबलपुर (ईएमएस)। आदर्श कुशवाहा समाज राँझी–जबलपुर के सभी पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर गंभीर एवं सार्थक चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को सशक्त, शिक्षित एवं स्वस्थ बनाना रहा। इस क्रम में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करने की रूपरेखा तैयार की गई तथा भविष्य की रणनीति पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। समाज के बच्चों एवं युवाओं को बेहतर शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर समाज के हित में कार्य करने, संगठन को मजबूत करने तथा समाज को नई दिशा और गति देने का संकल्प लिया। बैठक में यह भी तय किया गया कि आगामी समय में ठोस योजनाओं के माध्यम से समाजहित के कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा। बैठक सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई और सभी उपस्थित सदस्यों ने समाज की प्रगति के लिए निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया बैठक में आदर्श कुशवाहा समाज के अध्यक्ष रविंद्र कुशवाहा,उपाध्यक्ष संत कुमार कुशवाहा, सचिव अमित वर्मा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, सह सचिव इंद्रपाल कुशवाहा, रोहिणी कुशवाहा, लोमश कुशवाहा, गणेश कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, रवेन्द्र कुशवाहा, पुष्पराज कुशवाहा,कमलेश कुशवाहा उपस्थित रहे| सुनील साहू / मोनिका / 10 फरवरी 2026/ 3.09