:: नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ, 22 फरवरी को चुनावी सभा में होगी औपचारिक घोषणा :: इंदौर (ईएमएस)। श्री गुजराती समाज, इंदौर के आगामी चुनाव में नाम वापसी के बाद निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति बन गई है। चुनाव संचालक दीपकभाई मोदी ने बताया कि व्यवस्थापक समिति और बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के लिए अब मतदान की आवश्यकता नहीं रह गई है। सभी चयनित उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा 22 फरवरी, रविवार को चुनावी सभा में की जाएगी। व्यवस्थापक समिति के लिए पहले 20 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। नाम वापसी के अंतिम दिन महेश गीरधरलाल शाह के हटने के बाद अब 19 उम्मीदवार ही शेष हैं। चूँकि समिति के लिए 19 सदस्यों का ही चयन होना है, इसलिए इन सभी का निर्विरोध चुना जाना तय है। :: निर्विरोध निर्वाचित उम्मीदवार (व्यवस्थापक समिति) :: भगवानदास कानजीभाई पटेल, भरतकुमार गांडालाल बावीसी, भरतकुमार रसीकभाई शाह, दीपकभाई हरीभाई जेठवा, दीपकभाई जीवणदास सोनी, किर्तीकुमार लक्ष्मणभाई पटेल, महेश विनुभाई पटेल, नरेन्द्रभाई विट्ठलभाई पटेल, नवनीतभाई फुलाभाई पटेल, पंकजभाई अमृतलाल ठक्कर, पंकजकुमार जयंतिलाल संघवी, प्रियांक जयेशभाई शाह, राजेशभाई दिनेशभाई धरमसी, राजेशभाई प्रमोदभाई व्यास, राजेशकुमार नवनीतलाल शाह, रमेशभाई जयंतिलाल शाह, रोहितभाई शीवलालभाई पटेल, विरेन्द्रकुमार ईश्वरलाल पटेल और विशाल चंद्रकांतभाई परीख। :: बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज में भी निर्विरोध चयन :: इसी प्रकार बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के लिए निर्धारित 5 पदों के विरुद्ध केवल 5 ही उम्मीदवार शेष रहे हैं। इनमें धर्मेशभाई अशोकभाई चौहान, जयेशभाई परमानंद पारीख, कांतिलाल मदनलाल भगत, किरीटभाई शामजीभाई शाह और मनोजभाई गणपतभाई पटेल शामिल हैं। उम्मीदवारों की संख्या पदों के समान होने के कारण यहाँ भी मतदान की स्थिति समाप्त हो गई है। चुनाव संचालक के अनुसार, व्यवस्थापक समिति के 19 और बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के 5 उम्मीदवारों के निर्विरोध विजयी होने की घोषणा रविवार, 22 फरवरी को की जाएगी। प्रकाश/10 फरवरी 2026