राज्य
10-Feb-2026


वाराणसी (ईएमएस)। यूपी के वाराणसी जिले के सिगरा थाना क्षेत्र के परेड कोठी के पास एक होटल में महिला समेत दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। दोनों आठ फरवरी को काशी आए थे। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन कर रही है। प्राथमिक जांच में विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत की जानकारी मिली है। दोनों भाई-बहन बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी चेतगंज, प्रभारी निरीक्षक सिगरा और रोडवेज चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई जा रही है। दोनों हैदराबाद के निवासी बताए जा रहे हैं। जितेन्द्र 10 फरवरी 2026