राज्य
10-Feb-2026


प्रयागराज (ईएमएस)। नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी प्रत्युष का हॉस्टल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मंगलवार की सुबह मिला। अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में असेंबली के समय जूनियर खिलाड़ी उसे बुलाने पहुंचे तो हॉस्टल का दरवाजा नहीं खुला। कमरे के भीतर झांककर तो प्लेयर बेहोशी की हालत में पड़ा था। हॉस्टल के लड़कों ने इसकी जानकारी कोच को दी। मौके पहुंचे कोच वीर सिंह और साथी प्लेयर प्रत्युष को लेकर बेली अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि प्रत्युष राय (17) गाजीपुर जिले के सौरी गांव का रहने वाला था। वह लगभग चार साल से म्योहल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रहकर वॉलीबॉल की ट्रेनिंग ले रहा था। प्रत्युष ने दो बार यूपी की टीम से नेशनल खेल चुका है। एक कमरे में दो छात्र रहते थे लेकिन जिस समय घटना हुई रूम पार्टनर ऋषभ नहीं था, वह पिछले कुछ दिनों से अपने गांव गया हुआ था। प्रत्युष के पिता का अवनी कुमार राय किसान हैं, जबकि मां का नाम रीना राय है। प्रत्युष के रिश्ते में लगने वाले फूफा संतोष राय ने आरोप लगाया है कि हॉस्टल में कई तरीके से बातें हो रही थी। पोस्टमार्टम के बाद कानूनी कार्रवाई के लिए मजबूर होंगे। वहीं, पुलिस का कहना है कि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसके अलावा शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिला है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. फिलहाल किसी की तरफ से कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई करेंगे। जितेन्द्र 10 फरवरी 2026