जनवरी माह में 45,376 मामलें पकड़े, 2.7 करोड़ रूपये जुर्माना वसूला भोपाल(ईएमएस)। मंडल के वाणिज्य विभाग ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में अबतक दस माह अप्रैल एवं जनवरी, 2026 तक में टिकट जांच के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले एवं बिना बुक गये सामान सहित कुल 5,19,949 मामलों से 33.19 करोड़ रुपये अर्जित किये। जिसमे बिना टिकट के 2,56,509 मामले, अनुचित टिकट के 2,61,026 मामलें एवं 2414 बिना बुक गये सामान के मामलें शामिल है। जबकि केवल जनवरी माह में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट के 21,628 मामलें, अनुचित टिकट के 23,399 मामलें एवं 349 बिना बुक गये सामान के मामलें पकड़े गए जिससे भोपाल मंडल को केवल जनवरी माह में 45,376 मामलों से कुल 2.7 करोड़ रूपए का राजस्व प्राप्त हुआ। इससे भोपाल रेल मंडल के आय में बढ़ोत्तरी हुई। जो कि वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा किया गया सराहनीय कार्य है । वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक सौरभ कटारिया नें यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। आशीष पाराशर , 10 फरवरी,2026