भोपाल(ईएमएस)। बिजली मेंटेनेंस काम के चलते भोपाल के करीब 15 इलाकों में बुधवार को 2 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, दानिशकुंज, दाता कॉलोनी, सिंगापुर सिटी कॉलोनी, विराशा हाइट्स समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। ऐसे में बिजली संबंधित जरूरी काम पहले से निपटा लें। ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े। इन इलाकों में पड़ेगा असर सुबह 8 से 10 बजे तक 45 बंगलो, बेतवा अपॉर्टमेंट, जीटीबी कॉम्पलेक्स एवं आसपास। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक दाता कॉलोनी एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक दानिश कुंज-2, 3, 4 और 5, विराशा हाइट, सिंगापुर सिटी कॉलोनी, सिद्धी-समृद्धि हाइट्स एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया। आशीष पाराशर , 10 फरवरी,2026