क्षेत्रीय
11-Feb-2026
...


राजगढ़ (ईएमएस) जिले की |तहसील नरसिंहगढ़ के ग्राम आंवली की बेटी प्रथा सिंह उमठ ने जिले का मान बढ़ाया है। किसान पिता गोविंद सिंह उमठ और गृहिणी माता की पुत्री प्रथा वर्तमान में डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर से बीए एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं। साथ ही वे 7 एमपी गर्ल्स एनसीसी बटालियन में सीनियर अंडर ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। प्रथा सिंह का चयन गणतंत्र दिवस परेड 2026, नई दिल्ली के लिए मध्य प्रदेश–छत्तीसगढ़ निदेशालय से बेस्ट कैडेट श्रेणी में हुआ। दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता में उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। इस उपलब्धि पर उन्हें डायरेक्टर जनरल, एनसीसी द्वारा एप्रिसिएशन मेडल से सम्मानित किया गया।-निखिल /राजगढ़/11/2/2026