क्षेत्रीय
11-Feb-2026
...


राजगढ़ (ईएमएस ) बुधवार को जिले के सारंगपुर में आगरा-मुंबई हाइवे पर धनौरा गांव के पास एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 67 साल की महिला की मौत हो गईं। जबकि कार सवार महिला के पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह 11 बजे की है। दरअसल, परिवार इंदौर से चाचौड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे इंदौर से चाचौड़ा जा रही कार को 72 वर्षीय सुरेश व्यास चला रहे थे। बताया जा रहा है कि हाइवे पर चलते समय उन्हें नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। - पत्नी की मौत, बेटी-पति घायल हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे। इनमें इंदौर निवासी सुरेश व्यास (72), उनकी पत्नी सरिता व्यास (67) और बेटी ज्योति जोशी (52) शामिल थीं, जो देवास की रहने वाली हैं। दुर्घटना में सरिता व्यास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेश व्यास और ज्योति जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में शाजापुर रेफर किया गया है। घायलों को गंभीर हालत में शाजापुर रेफर किया गया है। दोनों घायल गंभीर हालत में शाजापुर रेफर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को कार से बाहर निकालने में मदद की। पुलिस ने सभी को सारंगपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. रवि चंद्रावत, डॉ. देवनारायण रुहेला और डॉ. अंकित महोबे ने प्राथमिक इलाज किया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। टीआई आकांक्षा हाड़ा ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने इस संबंध में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।-निखिल /राजगढ़/11/2/2026