क्षेत्रीय
11-Feb-2026
...


राजगढ़(ईएमएस ) जिला अस्पताल में भर्ती 10 वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर होने पर परिजन पिछले दो दिनों से बी-नेगेटिव रक्त की तलाश में भटक रहे थे। दुर्लभ रक्त समूह होने के कारण समय पर ब्लड उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान यह जानकारी पुलिस लाइन में पदस्थ सूबेदार दीपक रघुवंशी तक पहुंची। उन्होंने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बिना देरी जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। रक्तदान के बाद बच्चे की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। इस सहयोग से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस प्रशासन व सूबेदार दीपक रघुवंशी के प्रति आभार व्यक्त किया। अस्पताल परिसर में उनके इस नेक कार्य की सराहना की जा रही है। सूबेदार रघुवंशी के रक्तदान से आमजन को भी यह सकारात्मक संदेश मिला कि समय पर किया गया एक रक्तदान किसी की अनमोल जिंदगी बचा सकता है।-निखिल /राजगढ़/11/2/2026