क्षेत्रीय
11-Feb-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन के द्वारा 4 दिनों की श्रम कानून के खिलाफ व्यापक राष्ट्रीय आंदोलन को कर्मचारियों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है लेबर कोड के विरोध में आज जीसीएफ के द्वारों पर जन जागरूक अभियान के साथ काला बैच धारण किया गया मजदूर संघ हथोड़ा के पदाधिकारी विभिन्न द्वारों पर कर्मचारियों को चार लेबर कोड से होने वाले विसंगति के बारे में कर्मचारियों को समझाया गया एवं काला बैच लगाकर इस श्रम कानून का विरोध किया शांतिपूर्ण मगर प्रभावी ढंग से इस आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाने का काम मजदूर संघ हथौड़ा की कैडरों द्वारा किया गया जहां एक फेडरेशन द्वारा इस लेबर कोड का समर्थन कर कर्मचारी विरोधी नीतियों का उनका मंसूबाह सभी के सामने आ रहा है जिसे कर्मचारियों में उक्त फेडरेशन का विरोध भी किया जा रहा है जबकि कुछ फेडरेशन का खुला समर्थन प्राप्त हो रहा है आज जीसीएफ के मुख्य द्वार का मोर्चा मजदूर संघ हथौड़ा के अध्यक्ष विनय गुप्ता रितेश बेन द्वारा पश्चिमी द्वार का मोर्चा राजा पांडे उत्तम विश्वास पार्थ ओझा विद्यानगर गेट पर अमित चंदेल बीरबल सिंह आशीष विश्वकर्मा के द्वारा नेतृत्व किया गया कार्यक्रम में विवेक शुक्ला जेसीएम मेंबर सैकत बनर्जी कृष्णा अनिल कोस्टा विजय चौहान रविकांत दीप विश्वकर्मा अजय पांडे सुनील सिंह जितेंद्र मेहर अमित गुप्ता भीम राज मीणा सागर कनौजिया शिवधारी सोनू पापाचंद इत्यादि यूनियन के पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने विभिन्न गेटों पर उपस्थित थे सुनील साहू / मोनिका / 11 फरवरी 2026