क्षेत्रीय
11-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में एक सप्ताह के अंदर अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की गड्ढों में गिरकर हुई मौतों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में एक सप्ताह के अंदर अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की गड्ढों में गिरकर हुई मौतों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। केजरीवाल ने कहा कि इस लापरवाह सरकार ने एक साल में दिल्ली का सत्यानाश कर दिया है। आप के मुखिया का यह बयान मंगलवार को रोहिणी के बेगमपुर इलाके में एक खुले मैनहोल में गिरने से एक मजदूर की मौत के बाद आया है। इससे कुछ दिन पहले जनकपुरी में दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा, बीजेपी ने सिर्फ 1 साल में ही पूरी दिल्ली का सत्यानाश कर दिया है। इन्हें जनता की जान की भी कोई परवाह नहीं है। आखिर और कितनी जानें लेकर होश में आएगी ये लापरवाह सरकार? इससे पहले 6 फरवरी को जनकपुरी में हुए हादसे के बाद केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा था ये हादसा नहीं, बल्कि हत्या है। नोएडा की घटना से भी बीजेपी ने कुछ नहीं सीखा। घोर लापरवाही और गैर-जिम्मेदार रवैया अब बीजेपी सरकारों की पहचान बन चुका है, जिसका खामियाज़ा आम जनता भुगत रही है। ईश्वर उस परिवार को शक्ति दें, जिसने सरकार की लापरवाही की वजह से अपना बच्चा खो दिया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/11/फरवरी/2026