नई दिल्ली (ईएमएस)। मोती नगर इलाके में स्थित डीएलएफ स्थित पार्क में हुए एक नाबालिग की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच नाबालिगों को पकड़ा है। आरोपियों में पार्क में खड़े होने को लेकर शुरू हुई बहस में चाकू से गोद कर नाबालिग की हत्या कर दी थी। मोती नगर इलाके में स्थित डीएलएफ स्थित पार्क में हुए एक नाबालिग की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच नाबालिगों को पकड़ा है। आरोपियों में पार्क में खड़े होने को लेकर शुरू हुई बहस में चाकू से गोद कर नाबालिग की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 9 फरवरी 2026 को जखीरा इलाके में रहने वाले नाबालिग लड़के की पार्क में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उसके ऊपरी पीठ पर चाकू से वार किया था। मोती नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की जांच के लिए एसीपी पंजाबी बाग आईपीएस शिवम की देखरेख में और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण दलाल की टीम ने डीडीए पार्क के गेट नंबर-3 के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज एक प्रत्यक्षदर्शी को दिखाई गई, जिसने सभी आरोपियों की पहचान की पुष्टि की। तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले मुख्य आरोपी 16 वर्षीय किशोर को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद हुआ। बाद में उसी की जानकारी पर बाकी चार अन्य नाबालिगों को भी पकड़ लिया गया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/11/फरवरी/2026