क्षेत्रीय
11-Feb-2026
...


जयपुर (ईएमएस)। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी करौली ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी राम कुवार लैब टैक्निशियन (प्लेसमेन्ट कार्मिक) ब्लड स्टोरेज यूनिट राजकीय जनाना चिकित्सालय भरतपुर द्वारा परिवादी से 25000 रूपये आज जनाना चिकित्सालय भरतपुर में बुलाकर प्राप्त किये एवं प्राप्त की गई रिश्वत राशि सहित आरोपी को रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरा के महानिदेशक श्री गोविन्द गुप्ता जी ने बताया कि एसीबी चौकी करौली को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी से उसको जनाना चिकित्सालय भरतपुर में संविदा पर टॉली पूलर वार्ड वॉय के पद पर नियुक्ति देने की एवज में 30,000 रुपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में श्री जगदीश भारद्वाज पुलिस निरीक्षक एसीबी करौली द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये श्री राम कुवार लैब टैक्निशियन (प्लेसमेन्ट कार्मिक) ब्लड स्टोरेज यूनिट राजकीय जनाना अस्पताल भरतपुर को परिवादी से 25,000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। ए.सी.बी. के महानिरीक्षक पुलिस श्री राजेश सिंह के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। ए.सी.बी. द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। अशोक शर्मा/ 5 बजे/ 11 फरवरी 2026