नई दिल्ली (ईएमएस)। एम्स के जनरल सर्जरी डिपार्टमेंट के डॉक्टरों ने एक साल के अंदर 10 हजार सर्जरी करने में कामयाबी पाई है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इनमें कैंसर से लेकर किडनी ट्रांसप्लांट तक हुए है। एक दिन पहले ही ब्रैंड फाइनेंस की ग्लोबल रैकिंग में एम्स को दुनिया का छठा बेस्ट हॉस्पिटल चुना गया है। एम्स के दावे के अनुसार, 2025 में एम्स में 10 हजार से ज्यादा बड़ी सर्जरी, 17 हजार से ज्यादा माइनर ऑपरेशन किए गए। एम्स के सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. सुनील चुंबर ने कहा कि यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है और यह टीम वर्क का परिणाम है। अब हमारे डिपार्टमेंट में रोबाटिक, लेप्रोस्कोपिक जैसी तकनीक के जरिए सर्जरी की जा रही है, जिससे सर्जरी में भी तेजी आई है। रिपोर्ट के अनुसार 2025 में इस विभाग में 11,921 मरीज भर्ती हुए और इनमें से 10,096 की बड़ी सर्जरी की गई। इसके अलावा माइनर ऑपरेशन थिएटर में 17,408 छोटे ऑपरेशन किए गए। डॉ हिमांग के अनुसार एम्स में सबसे अधिक पेट संबंधी बीमारियों की सर्जरी हुई। इनमें लिवर, पैक्रियाज और पित्त की नली आदि की सर्जरी शामिल हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/11/फरवरी/2026