क्षेत्रीय
11-Feb-2026
...


दतिया ( ईएमएस ) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित सेवढ़ा दौरे को लेकर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा द्वारा आज बुधवार को सेवढ़ा पहुंचकर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया गया। प्रस्तावित कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा नवीन सेवढ़ा पुल निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाना है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने हेलीपैड स्थल, पार्किंग व्यवस्था, मार्ग निर्धारण, रोड सुधार कार्य, नवीन पुल स्थल, बैरिकेडिंग व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही उन्होंने द्वारिकाधीश मंदिर एवं सनकुंआ धाम का निरीक्षण कर वहां प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मंडी प्रांगण पहुंचकर प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कलेक्टर श्री वानखड़े ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम की बैठक व्यवस्था, कानून व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, टेंट व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित विभागों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें तथा व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। निरीक्षण के दौरान उनके साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अक्षय कुमार तेम्रवाल, अपर कलेक्टर श्री महेन्द्र कवचे, संयुक्त कलेक्टर श्री लोकेंद्र कुमार सरल, एसडीएम सेवढा श्री अशोक अवस्थी, एसडीओपी सेवढा श्री अजय कुमार सहित विभिन्न निर्माण एजेंसियों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। क्रमांक 42/2026 --------0000------- राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा 13 फरवरी को जिले के प्रवास पर रहेंगे दतिया 11 फरवरी 2026/ मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग मंत्री करण सिंह वर्मा 13 फरवरी से जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री वर्मा 13 फरवरी को भोपाल से सायं 5.30 बजे मालवा एक्सप्रेस द्वारा दतिया के लिए प्रस्थान कर रात्रि 9.59 बजे दतिया पहुंचेगे और सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे। 15 फरवरी 2026 को आप दोपहर 12 बजे से दतिया से डबरा के लिए प्रस्थान करेंगे।