बिलासपुर (ईएमएस)। छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस बिलासपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष पंडित राजेंद्र प्रसाद शुक्ला की 95वीं जयंती पर उनके निवास मुंगेली नाका में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्मरण करते हुए वक्ताओं ने बताया कि पं. राजेंद्र प्रसाद शुक्ला एकीकृत मध्य प्रदेश शासन में सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्री रहे और अपने कार्यकाल में कर्मचारी-अधिकारी हितैषी अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए। वे छत्तीसगढ़ में संगठन के संरक्षक की भूमिका में सदैव मार्गदर्शन करते रहे तथा संगठन की एकता बनाए रखने पर विशेष बल देते थे। कार्यक्रम में कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष राजेंद्र दवे, उप प्रांताध्यक्ष विनोद तिवारी, जिला शाखा अध्यक्ष अरुण पांडे, जिला महामंत्री कैलाश गजभिए, प्रो. डॉ. प्रदीप शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। मनोज राज 11 फरवरी 2026