क्षेत्रीय
लखनऊ (ईएमएस)। उप्र की राजधानी लखनऊ जिले रहीमाबाद थाना क्षेत्र के मनकोटी गांव की रहने वाली दो सहेलियां बेलवा फाटक के पास रेलवे लाइन पार करने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन आ गई, जब तक वे संभल पातीं, ट्रेन उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवतियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान शशि 20 वर्ष पुत्री अशर्फी लाल, निवासी मनकोटी नीतू 23 वर्ष पुत्री बुद्धा, निवासी मनकोटी के रूप में हुई है, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।