रामपुर (ईएमएस)। जिला पंचायत कार्यालय रामपुर बुधवार को बड़ी घटना से दहल गया। यहां तैनात बाबू ने अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या करने की चर्चा फैल गई। हमले में अधिवक्ता की पत्नी भी घायल हैं। मामला बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय का है, वरिष्ठ अधिवक्ता फारूक खान की पत्नी जिला पंचायत कार्यालय में नौकरी करती हैं। यहां तैनात एक बाबू से उनका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद में बाबू ने फारूक खान को गोली मार दी। इस घटना में उनकी पत्नी भी घायल हैं। दिनदहाड़े गोली लगने से वकील फारुख अहमद की मौत हो गई है। साथी अधिवक्ताओं और परिवार में शोक की लहर है। पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में भेजा है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने अधिवक्ताओं से मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल अधिवक्ताओं में गुस्सा है और वो जिला अस्पताल में एकत्रित हैं जितेन्द्र 11 फरवरी 2026