प्रयागराज (ईएमएस)। इलाहाबाद हाईकोर्ट में अलीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतीश गौतम के चुनाव की वैधता सात वाद बिंदुओं पर तय की जाएगी। यह आदेश न्यायमूर्ति विकास बुधवार की एकल पीठ ने पराजित हुए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चौधरी बृजेंद्र सिंह की ओर से दाखिल चुनाव याचिका पर दिया है। गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सतीश गौतम ने तीसरी बार जीत दर्ज की है। इसमें उन्होंने सपा प्रत्याशी रहे चौधरी बिजेंद्र सिंह को 15,647 मतों के अंतर से शिकस्त दी थी। इसके खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे याची बृजेंद्र सिंह का आरोप है कि मतगणना के दौरान अतरौली और शहर विधानसभा में भारी विसंगतियां थीं, जिनकी शिकायत के बावजूद प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाए। वीवीपैट की पर्चियों का न तो सही मिलान कराया, न ही सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखा गया। चुनाव याचिका पर कोर्ट ने सात वाद बिंदु तय किए हैं। इन्हीं बिंदुओं पर चुनाव का ट्रायल चलेगा। जितेन्द्र 11 फरवरी 2026