जैसलमेर (ईएमएस)। भारतीय वायु सेना 27 फरवरी 2026 को राजस्थान के जैसलमेर स्थित पोखरण एयर-टू-ग्राउंड फायरिंग रेंज में अपने सबसे बड़े फायरपावर प्रदर्शन ‘एक्सरसाइज वायुशक्ति-2026’ का आयोजन करने जा रही है।यह अभ्यास वायु सेना की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, दुश्मन के ठिकानों पर सटीक प्रहार, शुरुआती चरण में हवाई बढ़त हासिल करने और सामरिक ऑपरेशंस को रणनीतिक सफलता में बदलने की ताकत को प्रदर्शित करेगा। वायुशक्ति-2026 केवल युद्ध कौशल का प्रदर्शन नहीं होगा, बल्कि यह वायु सेना की आक्रामक और रक्षात्मक दोनों क्षमताओं को सामने लाएगा। इसके साथ ही संघर्ष क्षेत्रों से तेज एयरलिफ्ट ऑपरेशन,राहत एवं बचाव अभियान और आपदा प्रबंधन और निकासी मिशन जैसे मानवीय अभियानों में भारतीय वायु सेना की भूमिका भी दिखाई जाएगी। इस मेगा अभ्यास में 100 से अधिक एयरक्राफ्ट शामिल होंगे, जिनमें लगभग 77 फाइटर जेट,करीब 43 हेलीकॉप्टर और 8 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट। सुबोध/११-०२-२०२६