राज्य
भोपाल(ईएमएस)। महापौर श्रीमती मालती राय महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत आयोजित हल्दी, चंदन कार्यक्रमों में सम्मिलित हुई और भगवान महादेव और मां भवानी को हल्दी-चंदन लगाया। महापौर श्रीमती मालती राय बुधवार को देर शाम बड़वाले महादेव मंदिर एवं सोमवारा स्थित कर्फ्यू वाली माता मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत आयोजित हल्दी, चंदन कार्यक्रमों में सम्मिलित हुई। महापौर श्रीमती राय ने भगवान महादेव एवं मां भवानी को हल्दी-चंदन लगाया। इस अवसर पर जोन अध्यक्षद्वय श्रीमती पूजा शर्मा एवं श्रीमती विनीता सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद थे। हरि प्रसाद पाल / 11 फरवरी, 2026