राज्य
11-Feb-2026


हाथरस (ईएमएस)। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर रघुवीर सिंह ने बताया कि जनपद के भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीद आश्रितों की समस्याओं के समाधान हेतु जिला सैनिक बंधु बैठक का आयोजन 18 फरवरी 2026 को अपराह्न 12 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में किया जाएगा। पूर्व सैनिकों एवं शहीद आश्रितों से अनुरोध है कि वे अपनी समस्याओं का पूर्ण विवरण सहित प्रार्थना पत्र 17 फरवरी तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, कलेक्ट्रेट में जमा कर दें तथा निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखें। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 11 फरवरी 2026