-- आशीर्वाद समारोह में उपस्थित बच्चे हाथरस (ईएमएस)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी में कक्षा द्वादश के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद (विदाई) समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं व जीवन के नए चरण के लिए शुभकामनाएं और मार्गदर्शन देना रहा। समारोह में प्रबंध समिति पदाधिकारियों एवं शिक्षाजगत से जुड़े अतिथियों की उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम, नैतिक मूल्यों और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य लोकेन्द्र नाथ शर्मा ने विद्यार्थियों के शैक्षिक व संस्कारात्मक विकास पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को आशीर्वाद एवं सफल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ हुआ। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 11 फरवरी 2026