-- डीजीपी से की शिष्टाचार भेंट करते वैश्य महासभा प्रतिनिधिमंडल हाथरस (ईएमएस)। भारतीय वैश्य महासभा (रजिस्टर्ड) का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण मित्तल से शिष्टाचार भेंट हेतु मिला। प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री एवं विधायक महेश गुप्ता तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचा। भेंट के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुलिस महानिदेशक को पदभार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए कहा कि वैश्य एवं व्यापारी समाज को उनके नेतृत्व में सुदृढ़ कानून व्यवस्था और सुरक्षा की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि व्यापार से जुड़ा वैश्य समाज प्रदेश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है और उसे सुरक्षित वातावरण मिलना आवश्यक है। इस पर पुलिस महानिदेशक ने आश्वासन दिया कि कानून व्यवस्था को मजबूत रखते हुए व्यापारी एवं वैश्य समाज की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में संजीव कुमार वार्ष्णेय, सत्य प्रवीर गुप्ता, बिनोद कुमार अग्रवाल, वैभव केला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 11 फरवरी 2026