-- सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करते भक्त हाथरस (ईएमएस)। सासनी कस्बे के कोतवाली चौराहे स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में मंगलवार देर शाम बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया। साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम के तहत हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व श्रद्धालु शामिल हुए। शाम की आरती के बाद मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। विधिवत पूजन-अर्चन के साथ सामूहिक पाठ प्रारंभ हुआ। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को बल मिलता है। समापन पर भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मोहित गौड़, सत्यवीर सिंह, पवन, रोशन सक्सेना, आकाश, कारण, ऐदल सिंह, विशाल, रोहित, प्रिंस, ऋतिक, गणेश, मनोज, खली, सुमित, अमरेश, शिवराम, सत्यम, जीतू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 11 फरवरी 2026