राज्य
11-Feb-2026


- पीएम श्री कंपोजिट स्कूल के विद्यार्थी शैक्षणिक भ्रमण करते हुए हाथरस (ईएमएस)। सासनी शिक्षा विभाग के ‘ट्विनिंग एंड पेयरिंग’ कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम श्री कंपोजिट स्कूल बिजलीघर के विद्यार्थियों ने एबीजी गुरुकुलम, सासनी का शैक्षणिक भ्रमण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक परिवेश से जोड़ना और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना रहा। प्रधानाध्यापिका बरखा गुप्ता एवं राजकुमारी उपाध्याय के निर्देशन में आयोजित इस एकदिवसीय भ्रमण में 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने स्मार्ट कक्षाओं, विज्ञान प्रयोगशालाओं, तकनीकी शिक्षा, खेल सुविधाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों का अवलोकन कर आधुनिक शिक्षण पद्धतियों की जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान विद्यालय स्टाफ सदस्य इरफान और स्वेता ने विभिन्न विभागों की जानकारी दी। शिक्षक संकुल रणजीत सिंह ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और समझ विकसित होती है। आयोजन में अनिल कुमार, डॉ. सतना, छात्रा दीक्षा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 11 फरवरी 2026