ग्वालियर (ईएमएस)। राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों के देशव्यापी हड़ताल के आव्हान के तहत फूलवाग ग्वालियर पर लक्ष्मीबाई समाधि के सामने विशाल आम सभा की गई जिसमें श्रमिक साथी अपने अपने कार्यस्थल पर हड़ताल कर आमसभा में सम्मिलित हुए। आम सभा को एटक के राज्य सचिव कॉमरेड संजीव राजपूत, जिला ग्वालियर एटक के महासचिव कॉमरेड हरीशंकर माहौर, सीटू के राज्य उपाध्यक्ष कॉमरेड रामविलास गोस्वामी, कॉमरेड शेख गनी, भगवानदास सैनी, इंटक के राजेंद्र सिंह नाती, अशोक गोस्वामी, सीटू के श्रीकृष्णा बघेल ,मनोज शर्मा, एआईयूटीयूसी के कॉमरेड रूपेश जैन अ भा किसान सभा के प्रदेश महासचिव अखिलेश यादव,राजवीर सिंह गुर्जर, म प्र अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष कॉमरेड अशोक पाठक, भगवान सिंह गुर्जर, रामबाबू जाटव, प्रीति सिंह, मान्यता सरोज ,शत्रुघ्न सिंह, आर के कौशिक, कृष्ण पाल परमार आदि ने केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी, कॉरपोरेट समर्थक नीतियों का विरोध करते हुए संविदा श्रमिक, ठेका श्रमिक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, कर्मचारी, श्रमिक, किसान, मजदूर, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारी, स्थाई कर्मचारियों ने श्रम विरोधी नीतियों 4 श्रम संहिता एवं नियम को खत्म करने, ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाने, फिक्स टर्म अपॉइंटमेंट वापस लो, संविदा श्रमिकों को स्थाई करो, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को कर्मचारी का दर्जा दो, न्यूनतम वेतन ₹35000 लागू करो ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका को ग्रेच्युटी ,पेंशन ,छुट्टी लागू करो, सार्वजनिक उद्योगों के निजीकरण पर राेक लगाओ,मनरेगा को लागू करो,मनरेगा का नाम बदलना बंद करो ,अमेरिका की मजदूर एवं किसान विरोधी ट्रेड डील रद्द करो, आदि मांगू लेकर अपने विचार रखे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा श्रमिकों की राष्ट्रीय हड़ताल को पूर्ण समर्थन देते हुए अपने कार्यकर्ताओं को हड़ताल को सफल बनाने मैं पूर्ण सहयोग और समर्थन का आव्हान किया था। जिसके तहत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी म प्र राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट, कॉमरेड प्रकाश वर्मा , कॉम अनवर खान,कॉम जालिम सिंह,कॉम बारेलाल पाल,कॉम रमेश सविता,कॉम भूपेश पलरिया,कॉम भरोसी लाल जैन, अब्दुल शहीद,मंगल सिंह जाटव आदि बड़ी संख्या में साथियों भाग लिया।