नई दिल्ली,(ईएमएस)। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं। संसद परिसर में प्रदर्शन कर रहे सांसदों ने केंद्र सरकार से आरक्षण नीति में बदलाव की भी अपील की। वे अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी), अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) और अत्यंत पिछड़े वर्गों (ईबीसी) के लिए 65 प्रतिशत आरक्षण लागू करने और इसे संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरजेडी सांसदों का यह प्रदर्शन संसद में जारी आरक्षण और सामाजिक न्याय संबंधी बहसों में नया तनाव पैदा कर रहा है। इस मामले में गतिरोध जारी है और आरजेडी सांसद प्रदर्शन कर अपनी मांग रख रहे हैं। हिदायत/ईएमएस 13फरवरी26