क्षेत्रीय
13-Feb-2026
...


कांकेर(ईएमएस)। जिले के सरंगपाल स्थित कृत्रिम गर्भाधान उपकेंद्र सरंगपाल का भवन जर्जर और कंडम हो चुका है, लेकिन इसके सुधार या नए निर्माण को लेकर अभी तक ठोस पहल नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के अनुसार भवन के अंदर की स्थिति इतनी खराब है कि वहां बैठना तक मुश्किल हो जाता है, फिर भी कर्मचारियों द्वारा किसी तरह सेवाएं जारी रखी जा रही हैं। केंद्र में आसपास के कई गांवों के पशुपालक अपने पशुओं के इलाज और कृत्रिम गर्भाधान के लिए पहुंचते हैं, जिससे असुविधा और जोखिम दोनों बढ़ गए हैं। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द नया भवन बनाने या मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और पशु स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।