क्षेत्रीय
13-Feb-2026
...


- प्रशासन-न्यायपालिका की संयुक्त समीक्षा बैठक कांकेर(ईएमएस)। जिले में 14 मार्च को प्रस्तावित नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर जिला स्तर पर तैयारी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में संजीव कुमार टामक (प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश) ने जिला न्यायालय कांकेर के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर तथा पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा भी मौजूद रहे। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम कमेटी के अंतर्गत व्यवस्थाओं की समीक्षा कर लोक अदालत के सुचारु संचालन के लिए प्रशासनिक, तकनीकी और विधिक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण, विभागीय समन्वय, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी सहयोग और जनसामान्य तक सूचना पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी विभागों से समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में विभा पांडे (प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश), भास्कर मिश्र (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) तथा शांति प्रभु जैन (सचिव) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ईएमएस(राकेश गुप्ता)13 फरवरी 2026