क्षेत्रीय
13-Feb-2026


बिलासपुर (ईएमएस)। श्री राणीसती दादी जी मंदिर, रिंग रोड-2 में श्री नारायणी महिला समिति के सहयोग से इस माह 19 फरवरी, गुरुवार को सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में 15 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न कराया जाएगा।समिति की ओर से प्रत्येक वर-वधु को विवाह की साड़ी, सूट, 11 साडयि़ों सहित अन्य वस्त्र, श्रृंगार सामग्री, मंगलसूत्र, आलमारी, कूलर, पंखा, बर्तन और कुछ नगद राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही लगभग 50-50 परिजनों के लिए नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।समिति द्वारा अब तक 100 से अधिक कन्याओं का विवाह मंदिर प्रांगण में कराया जा चुका है। एक जोड़े पर भोजन व्यवस्था के अतिरिक्त लगभग 35 हजार रुपये का खर्च आता है। मनोज राज 13 फरवरी 2026